फेडएक्स कंपनी के परिसर में गोलीबारी की घटना में पीड़ित सिख समुदाय ने मुआवजे की मांग की

शेयर करें

इंडियानापोलिस । इंडियानापोलिस फेडएक्स कंपनी के परिसर में अप्रैल में हुई गोलीबारी की घटना के पीड़ित सिख समुदाय के तीन लोगों ने मुआवजे की मांग की है।परिवारों ने इन दावों को लेकर मुआवजा मांगा हैं, कि स्थानीय अधिकारी अदालत की सुनवाई को आगे बढ़ाने में विफल रहे,जिससे हमलावर को बंदूकें हासिल करने से रोका जा सकता था। 12 अक्टूबर को लिखे पत्र में कहा गया है कि 15 अप्रैल के हमले में घायल हुए और परिजन को खोने वाले हरप्रीत सिंह, लखविंदर कौर और गुरिंदर बैंस ने उन्हें हुए नुकसान के लिए शहर से सात-सात लाख डॉलर मुआवजा देने का अनुरोध किया है।

पीड़ितों के वकीलों ने कहा कि इंडियानापोलिस मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग और मोरिसन काउंटी अभियोजक कार्यालय मार्च 2020 में हमलावर के बंदूक अधिकारों को निलंबित करने के लिए अदालतों में कोई मामला दायर न करने का फैसला करके इंडियाना के ‘रेड फ्लैग’ कानून का पालन करने में विफल रहे। इंडियाना में 2005 में ‘रेड फ्लैग’ विधेयक लागू किया गया था,इसके तहत पुलिस या अदालतें उन लोगों की बंदूकें जब्त कर सकती हैं, जिनके हिंसात्मक होने का संदेह होता है। पत्र में लिखा गया है कि वकीलों का कहना है कि कानून अधिकारियों को विवेकाधिकार नहीं देता है और उन्हें अदालतों में इसतरह के मामले दर्ज करने चाहिए।

पत्र में कहा गया है कि अगर इस तरह का मामला दर्ज हुआ होता, तब सामूहिक गोलीबारी को रोका जा सकता था। पुलिस ने कहा कि ब्रैंडन स्कॉट होल (19) ने आत्मघाती हमला किया था, इसमें शहर के सिख समुदाय के चार सदस्यों सहित आठ कर्मियों की मौत हो गई थी और पांच अन्य लोग घायल हो गए थे। फेडएक्स का पूर्व कर्मी होल गोलीबारी में इस्तेमाल की गई दो राइफल अवैध रूप से खरीदने में सफल रहा, जबकि उसकी मां ने मार्च 2020 में पुलिस को फोन करके आशंका जाहिर की थी, उनका बेटा आत्महत्या कर सकता है। उस समय पुलिस ने उसके पास से एक शॉर्टगन बरामद की थी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply