पंथी नृत्य ने बनाई विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान

शेयर करें

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पद्मडॉ. राधेश्याम बारले के अभिनंदन समारोह में हिस्सा लिया। डॉ. राधेश्याम बारले को हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मसम्मान से सम्मानित किया है। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंथी नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनी है। चाहे पंथी हो या पंडवानी हो। छत्तीसगढ़ की सुंदर सांस्कृतिक परंपरा रही है और इस सांस्कृतिक परंपरा पर हमें गौरव है। आज मैं डॉक्टर बारले एवं उनके परिजनों तथा पंथी कलाकारों से मिलकर एवं उनके सुंदर पंथी नृत्य को देखकर बहुत उल्लासित हुआ हूं। आप सभी ने बहुत आकर्षक सुंदर पंथी नृत्य प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए प्रत्येक पंथी दल को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर अपने संबोधन में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेशभर से आई पंथी नृत्य की टोलियों ने बहुत सुंदर प्रदर्शन किया है। पंथी नृत्य की इस कला के लिए डॉक्टर बारले को पद्मदिए जाने से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. बारले ने कहा कि मेरा यह सम्मान पंथी नृत्य का सम्मान है। सतनाम समाज का सम्मान है।

बाबा गुरु घासीदास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विशेष मार्गदर्शन इस संबंध में रहा है। 1988 में उन्होंने पंथी नृत्य में मेरी दिलचस्पी और मेरी कला को देखकर आकाशवाणी में मेरे लिए अनुशंसा पत्र लिखा था। इसके बाद आकाशवाणी में मेरे कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई और इसके माध्यम से मेरी कला का रास्ता खुला। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव पूर्व मंत्री धनेश पाटिला एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

पंथी नृत्य ने मोह लिया मन- इस मौके पर प्रदेश भर से आई पंथी टोलियों ने अपने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। पंथी विश्व के सबसे तेज नृत्यों में से एक है। पंथी कलाकारों के सामूहिक प्रदर्शन ने जन समूह का मन मोह लिया। उनकी अद्भुत गतिशीलता को देखते हुए आम जनता चकित रह गई। साथ ही सुंदर गायन ने भी लोगों का मन मोह लिया।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *