दुर्ग / आज लक्ष्मी बाई स्मृति कसार समाज सामुदायिक भवन विजय नगर में कसार समाज द्वारा आयोजित भगवान श्री सहस्त्रबाहु महाराज जी जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर धीरज बकलवाल शामिल हुए। कार्यक्रम के अवसर पर एमआईसी सदस्य दीपक साहू,भोला महोविया और अन्य मौजू थे।
महापौर ने कहा कि कसार समाज एक ऐसा समाज है जो सर्व मानव समाज की सेवा के लिए हर समय आगे रहता है। हर क्षेत्र में कसार समाज का प्रतिनिधित्व व सहयोग लगातार मिलता आ रहा है,इसी कारण समाज का भी विकास हो रहा है। जिस समाज में युवा साथियों का प्रतिनिधित्व होता है, वह समाज कभी भी पीछे नहीं रहता। यहां हर समाज के लोग रहते हैं और सभी एकजुटता के साथ सभी कार्यक्रमों में सहभागी बनते हैं।बड़ी संख्या में कसार समाज के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।







