नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने फिंगेश्वर कॉलेज की घटना पर चिंता जताई छात्र कॉलेज में ताला लगाकर कर रहे विरोध : कौशिक

शेयर करें

रायपुर । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने फिंगेश्वर शासकीय फणीकेश्वर नाथ महाविद्यालय में छात्रों द्वारा किए जा प्रदर्शन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिरकार ऐसी कौन सी परिस्थिति निर्मित हो गई है कि छात्र अपने ही महाविद्यालय में ताला जड़कर विरोध करने को विवश है। नवा छत्तीसगढ़ की यही तस्वीर है जहां शिक्षकों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन कर छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में ताला लगा दिया है। उन छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय के शिक्षक काॅलेज परिसर में ही शराब चिकन पार्टी करते हैं और वहां अध्ययनरत छात्राओं के साथ दुव्र्यवहार की घटना भी हुई है। इस पूरे मामले पर उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है। छात्राओं के द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर भी छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और महाविद्यालय परिसर में बेहतर वातावरण निर्मित करने के लिए ठोस पहल की जाए।

  • Related Posts

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री श्री साय
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर फसल चयन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा सुदृढ़ बाजार व्यवस्था के…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 9 विकास कार्यों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *