कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई के “वनस्पति विभाग” में डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

शेयर करें

कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई  के “वनस्पति विभाग” में डिवाइन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्य भारत युवा संघ छत्तीसगढ़ के संयोजक डॉ.  पी. एल. साव एवं सहसंयोजक डॉ योगेंद्र कुमार को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।

डॉ  पी. एल. साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की आज के युवा को अपने अंदर पात्रता विकसित करनी होगी | युवा को अपने अंदर छुपे हुए युवा शक्ति को पहचानना होगा। उसे अपने अंदर प्रतिभा विकसित करनी होगा तभी आगे चलकर वह अपना समय एवं प्रतिभा राष्ट्र के निर्माण में लगा सकते है।

दुसरे वक्ता  डॉ. योगेंद्र कुमार ने कहा कि सफल होने के लिए शुरुआत छोटे संकल्पों से करना होगा । जीवन लक्ष्य तय करना होगा तभी हम राष्ट्र निर्माण के कार्यों मे अपनी सक्रिय  भागीदारी कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण के बाद यह पहला ऑफलाइन वर्क शॉप था । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  वनस्पति विभाग बॉटनिकल सोसाइटी के  विभागाध्यक्ष  डॉ. जी के चंद्रोल,  प्रियंका साहू , मनमीत सिंह राजपूत, राकेश साहू एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा। 

  • Related Posts

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री श्री साय
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // किसानों की समृद्धि ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला है। आधुनिक कृषि तकनीकों, बेहतर फसल चयन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा सुदृढ़ बाजार व्यवस्था के…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले को दी 9.65 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
    • June 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के 9 विकास कार्यों का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *