निजी क्षेत्र के लिए खोली जाएंगी इसरो की अभियानगत अंतरिक्ष गतिविधियां : के सिवन

शेयर करें

नई दिल्ली / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि अंतरिक्ष पारिस्थितिकी निजी क्षेत्रों के लिए अवसरों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने और इनका वाणिज्यिक फायदा उठाने में निजी क्षेत्र का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो की मौजूदा क्षमताओं का पूरा-पूरा उपयोग करते हुए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड उपयोगकर्ता की मांगों को पूरा करने में बढ़ी भूमिका निभाएगा।

के सिवन ने कहा कि अनुमानित नीति और कानूनी ढांचा के जरिए इसरो की अभियानगत अंतरिक्ष गतिविधियां आगे बढ़ाने के लिए तथा वाणिज्यिक लाभ प्राप्त करने के लिए निजी क्षेत्र के लिए खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह भारतीय अंतरिक्ष रोडमैप सरकारी, गैर सरकारी अंतरिक्ष उद्योगों का एक मिश्रण साबित होगा जो एक दूसरे की सहायता कर देश की आर्थिक संमृद्धि को बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इसरो नवोन्मेषी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के विकास पर जोर देना जारी रखेगा।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री साय
    • March 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल…

    और पढ़ें
    हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर अर्धदिवसीय सेमिनार आयोजित
    • February 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा आज छत्तीसगढ़ को ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने तथा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के विस्तार के उद्देश्य से अर्धदिवसीय सेमिनार…

    और पढ़ें

    Leave a Reply