धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान नशे में हुड़दंग, छेड़छाड़ व हत्या जैसी घटनाओं को रोकने महापंचायत का गठन किया गया

शेयर करें

रायपुर । हरदेव लाला मंदिर परिसर टिकरापारा रायपुर में टिकरापारा क्षेत्र में हत्या, नशा एवं अन्य अपराध से युवा वर्ग को रोकने हेतु सभी समिति ,समाज ,दुर्गा, गणेश गौरी गौरा ,मितानिन स्व सहायता समूह महिला मंडल पदाधिकारियों और  गणमान्य नागरिक गणों की एक बैठक आहूत की गई जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रखे।

1.सर्वसम्मति से महापंचायत टिकरापारा का गठन किया गया।

2..बैठक में उपस्थित सभी समिति, समाज एवं गणमान्य नागरिकों को महापंचायत का सदस्य घोषित किया गया।

3.. महापंचायत की प्रथम बैठक में शामिल नहीं हो पाए गौरी गौरा दुर्गा एवं गणेश उत्सव समिति तथा, समाज ,सभा के पदाधिकारियों को इस महापंचायत से जोड़ा जाएगा और उन्हें सदस्य बनाया जाएगा।

4…..पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर और पुलिस प्रशासन को सहयोग देकर क्षेत्र में हो रहे नशा एवम अन्य आपराधिक गतिविधियो मे रोक लगाने सभी महापंचायत के सदस्य अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाने का निर्णय भी लिया गया।

5….टिकरापारा वार्ड ,  विपिन बिहारी सुर वार्ड,  महामाया मंदिर वार्ड,

 संजय नगर वार्ड, छत्तीसगढ़ नगर वार्ड को महापंचायत की सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव पारित हुआ ।

उक्त बैठक में भाटागांव वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी मेंबर सतनाम सिंह पनाग, पार्षद एवं उप नेता मनोज वर्मा, टिकरापारा वार्ड पार्षद चंद्र पाल धनगर, श्रीमती सरिता वर्मा पार्षद महामाया मंदिर वार्ड, टिकरापारा थाने के टीआई संजीव मिश्रा , भास्कर किन्हेकर, माधव लाल यादव एवं क्षेत्र के सभी जाति समाज संस्था के गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply