गृह विज्ञान विभाग द्वारा सात दिवसीय ऑन लाईन कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन

शेयर करें

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी, महिला महाविद्यालय राजनांदगांव की प्राचार्या डा. सुमन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में गृहविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष द्वारा, सात दिवसीय आनलाइन कौशल विकास लर्न टू टर्न-5 विषय पर विषय  पर  कार्यशाला दिनांक 30 अक्टूबर से से 11 नवंबर 2021 तक गृह विज्ञान विभाग की कुशल छात्राओं ने विस्तृत तरीक से अलग-अलग कलाकृतियों को बनाना सिखाया और किस तरह से स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं, ये भी बताया।

इससे अन्य छात्राएं भी प्रेरित हुई और कई छात्राएं इस कलाकृतियों का आर्डर बेस पर कार्य कर रही है। इस कार्यशाला का यही उद्देश्य था कि कुशल छात्राएं अन्य छात्राओं को प्रेरित कर छोटी-छोटी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराएं और वह भी अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके। कार्यशाला के अंतिम दिवस तक प्रतिभागी छात्राओं में उत्साह सामने आया। 
इस कार्यशाला के तहत प्रथम दिवस में ओमिता सिन्हा द्वारा फ्लोटिंग कैंडल और बॉटल डेकोरेशन, द्वितीय दिवस में रिया तिवारी द्वारा थाली डेकोरेशन एवं जैनब हैदरी द्वारा आभूषण बाक्स और थ्रेड बूक मार्क, तीसरे दिवस खादीजा जामिल द्वारा बैलून ओरेब और टी-शर्ट से बैग बनाना और चौथे दिन तबस्सुम अंसारी द्वारा रंगोली एवं मेहंदी एवं योगिता देवांगन द्वारा अक्रेलिक रंगोली, ग्लास पेंट द्वारा थाली साज्जा, दिया स्टैंड, पांचवे दिन नफीसा शाहिन द्वारा फेब्रिक हेयर बैंड और ब्रसेलेट एवं श्वेता निर्मलकर द्वारा पॉलीथीन से फ्लावर बनाना, छठवें दिन दिव्या सिंह राजपुत द्वारा फेब्रिक पेंटिंग्स्, सातवें दिन लीना मैट द्वारा ओल्ड टी-शर्ट से रीयूस कर लेडीज टॉप बनाना सिखाया।

उपरोक्त कार्यशाला में कुशल छात्राओं ने उपस्थित छात्राओं को घर में रखे अनुपयोगी वस्तुओं से कलाकृति बनाना सिखाया। इस कार्यशाला की संयोजक गृह विज्ञान विभाग को विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता आर. देव एवं सह संयोजक अर्चना खरे (अतिथि व्याख्यता) ऑन-लाइन कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

  • Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में महाराष्ट्र के विधायक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ में…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • June 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *