जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने फिर की आम नागरिक की ह्त्या

शेयर करें

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने श्रीनगर के बोहर कदल इलाके में गोली मरकर एक आम नागरिक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने बांदीपुरा जिले के निवासी मोहम्मद इब्राहिम को बोहरी कदल में रात करीब आठ बजे गोली मार दी। पास के महाराजगंज इलाके में सेल्समेन के तौर पर काम करने वाले खान को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते वक्त ही उसकी मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। यह पिछले 24 घंटों में आतंकवादियों का दूसरा हमला है। रविवार शाम बटमालू इलाके में एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply