मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में दुर्ग में विशेष तैयारियां

शेयर करें

दुर्ग // बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने जा रहे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह की दुर्ग जिले में व्यापक तैयारियां जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में की गई।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा और पाटन विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियो एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके दुर्ग संगठन जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण में शामिल होने का आव्हान किया। इसके लिए दुर्ग जिला अंतर्गत समस्त मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। शपथ ग्रहण समारोह में दुर्ग संगठन जिला की उपस्थिति ऐतिहासिक रहे, इसके लिए सभी जिला पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दिए गए।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बुधवार सुबह पार्टी कार्यकर्ता राजधानी कूच करेंगे। श्री वर्मा ने बताया प्रदेश में भाजपा शासन आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पांच साल बाद भाजपा ने सत्ता में वापसी की है। नई सरकार के आने के बाद से भाजपा के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता समारोह में जाने आतुर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में गर्व की अनुभूति है। विष्णुदेव साय सबसे पहले बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इसके फौरन बाद नए मंत्रिमंडल में शामिल विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कल दोपहर के बाद नई सरकार पूरी तरह से अस्तित्व में आ जाएगी, 13 दिसंबर का दिन स्वच्छ प्रशासन और सुशासन के श्रीगणेश का दिन है।

शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर उपस्थित भाजपा नेताओं में जिला भाजपा महामंत्री व विधायक ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, जिला मंत्री आशीष निमजे, अजय तिवारी, निलेश अग्रवाल, मदन वाढ़ई, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला प्रभारी जितेन्द्र सिंह राजपूत, मनोज सोनी, गणेश निर्मलकर, अनूप सोनी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह पवार, अजय सिंह ठाकुर, राहुल पंडित शामिल रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply