मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है

शेयर करें

भिलाईनगर / स्थानीय निकाय चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए भिलाई निगम द्वारा शुरू की गई जागरूकता अभियान के दूसरे दिन महिलाओं के साथ स्कूली बच्चों ने भी 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु प्रेरित करने का संकल्प लिया। निगम क्षेत्र के नागरिकों को आगामी 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव में भय व लोभ से मुक्त होकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए रैली निकालकर जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं पाॅवरहाउस, केम्प एरिया में घूम-घूम कर लोगों अधिकाधिक मतदान करने की अपील किए।

भिलाई निगम के जोन 01 में स्कूली बच्चों के बीच पहुंचकर अपने परिवार और रिश्तेदारों को मतदान को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हुए मतदान करने जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। एनयूएलएम के फनीण्द्र बोस ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव जिसके लिए 20 दिसंबर को मतदान किया जाना है उसमें सौ फीसदी मतदान के लिए आज राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की महिलाओं के समूह ने निगम क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बैनर, पोस्टर के रैली निकालकर सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने जागरूक किए।

निगम क्षेत्र के सभी जोन कार्यालय द्वारा लिंक रोड, केम्प एरिया, पाॅवर हाउस, श्याम नगर व केंप क्षेत्र में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों, चौक-चौराहा और लोगो की अधिक आवाजाही वाले स्थानों के आस पास रैली निकाली गई तथा जोन 01 और जोन 02 क्षेत्र में स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया कि वे अपने माता-पिता, सगे-संबंधी और 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर चुके नागरिकों को आने वाले निर्वाचन के दिन मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। रैली के दौरान महिलाएं हर एक वोट की भूमिका और महत्व को समझाते हुए मतदान में हिस्सा लेने की अपील कर रही है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का दिया मंत्र
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवरिष्ठ नेताओं ने एकजुट होकर सभी 70 वार्डों में जीत का लक्ष्य साधने का किया आह्वान भिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आगामी भिलाई नगर निगम चुनाव…

    और पढ़ें
    पार्षद मनीष यादव ने विधायक ललित चंद्राकर से की सौजन्य मुलाकात – ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं एवं अनंत बधाई
    • November 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरिसाली // दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक ललित चंद्राकर को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर रिसाली वार्ड-25 आशीष नगर के पार्षद मनीष…

    और पढ़ें

    Leave a Reply