तीन काले कानून की वापसी किसानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सतत आंदोलन का परिणाम

शेयर करें

दुर्ग- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज शाम 4 बजे राजीव भवन (कांग्रेस भवन)दुर्ग में किसान विजय दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि देश भर में किसानों ने केंद्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा पारित तीन काले कानून के खिलाफ आंदोलन किया हुआ था।इस आंदोलन को किसान हितैषी कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी ने लगातार जबरदस्त समर्थन दिया,जिसके फलस्वरूप प्रधानमंत्री मोदी को झुकना पड़ा,और उन कानूनों को वापस लेना पड़ा। हम सभी कांग्रेसजन हमारे नेता राहुल गांधी और किसान नेताओं को बधाई देते हैं, जिनके अथक प्रयासों व लगातार आंदोलन से मोदी सरकार को झुकना पड़ा और किसानों के हित में सफलता हासिल हुई।

छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा ने कहा कि जहाँ एक ओर कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आम आदमी के हित में निर्णय लेकर काम करती है जनहित के काम करती है वहीं दूसरी ओर केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपति और उद्योगपतियों को किसी न किसी तरीके से लाभ पहुंचाने की दृष्टि से काम करती है।

आज किसान आंदोलन में हमारे लगभग 690 किसान भाइयों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।बहुत ही शर्म की बात है,कि आजाद भारत में हमारे अपने भाइयों को खुद की वजूद की लड़ाई लड़ने के लिए अपने प्राण गवाने पड़ रहे हैं। आज हम सभी कांग्रेसजन उन किसान भाइयों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं,साथ ही केंद्र सरकार से यह मांग करते हैं,कि उन शहीद किसान परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता और परिवार के किसी एक सदस्य को शासकीय नौकरी प्रदान करे।

अरुण वोरा ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देता हूँ, जिनके किसानों के साथ संयुक्त आंदोलन से घबराकर मोदी सरकार को अपने निर्णय बदल कर तीन काले कानून वापस लेने पड़े।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि अभी हमारी लड़ाई समाप्त नही हुई है,प्रारंभिक तौर पर मोदी सरकार ने विभिन्न राज्यों में आसन्न चुनावों के मद्देनजर ये निर्णय संभावित हार से बचने लिए हैं।

कपटी छली भाजपा की सरकार और इनके नेताओं पर ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता,ये सिर्फ अपनी साख अपनी इज्जत व वजूद बचाने के लिए चुनावी निर्णय ले रहे हैं।हम सभी को बहुत ही मुस्तैदी से केन्द्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार रहना है।पूर्व महापौर व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य आर एन वर्मा ने कांग्रेसजनों और किसानों को बधाई देते हुए कहा कि लंबी जद्दोजहद के बाद किसानों की यह जीत हम सबकी जीत है।यदि हमारे अन्नदाता खुश नहीं रहेंगे तो हम सब कैसे खुश रहेंगे। किसानों के हितार्थ इस आंदोलन में हमारे नेता राहुल गांधी की सूझबूझ और चरणबद्ध आंदोलन से हम आज जीत हासिल किए हैं।आगे इसी तरह निश्चित ही हम मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब होंगे। इस दौरान किसान आंदोलन में सफल होने की जीत की खुशी में राजीव भवन में आतिशबाजी भी की गई।

कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा,पूर्व महापौर आर एन वर्मा, कन्या ढीमर, हामिद खोखर, सभापति राजेश यादव,परमजीत सिंह भुई,रउफ कुरैशी, कौशलकिशोर सिंह,रामकली यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता देवेश मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन अजहर जमील ने किया।इसके उपरांत किसान आंदोलन में शहीद हुए मृतकों को पटेल चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि दी गई।इस कार्यक्रम में अनूप वर्मा,राजकुमार पाली,राजकुमार साहू,महीप सिंह भुवाल,राजकुमार वर्मा,शिवाकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, शबाना निशा रानी, अशोक मेहरा मोहनलाल सिन्हा सुशील भारद्वाज बृजमोहन तिवारी राजेश वडयालकर, गणेश सोनी दिलीप ठाकुर कल्याण सिंह ठाकुर, अनीश रजा संदीप श्रीवास्तव विमल तिवारी लकी नागेश,राजेश्वरी मिश्रा,विकास यादव हरीश साहू रेवत देवांगन कृष्णा देवांगन अमीन अहमद विष्णु निषाद मीना पाल संदीप बक्शी राकेश दुबे,रफ़ीक खान,गोल्डी सिन्हा विशाल महानंद आनंद कपूर ताम्रकार हिमांशु सिन्हा हेमंत तिवारी धनेश्वर साहू मनहरण साहू सनी साहू शैलेश कुमार जानू बांगड़े मनहरण साहू,जसविंदर सिंह, आकिब अली,उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply