मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 71283 लोगों ने कराया अब तक इलाज

शेयर करें

स्वास्थ्य शिविर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग
– शिविर स्थल का आयुक्त प्रकाश सर्वे लगातार कर रहे हैं निरीक्षण


भिलाई नगर / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर का लगातार निरीक्षण कर रहे है। चिकित्सकों से दवाइयों के स्टॉक की तथा किस प्रकार की दवाइयों का वितरण अधिक किया जा रहा है इस प्रकार की जानकारियों से अवगत हो रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है, प्रतिदिन 400 से अधिक हितग्राही शिविर में लाभान्वित हो रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर में शुगर, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड ग्रुपिंग एवं अन्य आवश्यक जांच के लिए रक्त परीक्षण कराने के उपरांत कुछ ही समय में मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध कराई जा रही है।

रक्त परीक्षण उपरांत बहुत अधिक समय तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। उल्लेखनीय है कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध है। जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध करने का कार्य कर रहे है।
71283 लोगों ने अब तक कराया इलाज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में अब तक 71283 लोगों ने अपना इलाज कराया है। निगम भिलाई में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट तथा एक दाई-दीदी क्लीनिक क्षेत्र में संचालित हो रही है! प्रतिदिन अलग-अलग स्लम क्षेत्रों में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोग प्रातः से पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ ले रहे हैं।

शिविर का समय प्रातः 8:00 से 3:00 बजे तक नियत किया गया है! स्वास्थ्य शिविर में 12938 ने लैब टेस्ट कराया है। शिविर में हिमोग्लोबिन, पेशाब, बीपी, शुगर एवं अन्य तरह की जांच शामिल है। 65803 मरीजों ने शिविर में निशुल्क दवाइयां प्राप्त की है।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply