हुक्का और तम्बाकू युक्त फ्लेवर सामाग्री के साथ पकड़ाया किराना व्यवसायी

शेयर करें

हुक्का और तम्बाकू युक्त फ्लेवर सामाग्री के साथ पकड़ाया किराना व्यवसायी

Advertisements
KWBD

भिलाई ।।  पुलिस अधीक्षक  दुर्ग  बी. एन. मीणा के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर. के. जोशी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से चलाये जा रहे हुक्का कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही अभियान के तहत 21 नवंबर को मुखबीर सूचना के आधार पर खम्हरिया के दीनदयाल काम्प्लेक्स में एक किराने की दुकान में अवैध रूप से हुक्का की सामाग्री बेचने और किराये पर देने वाले के ठिकाने पर रेड कार्यवाही कर हुक्का एवं तम्बाकू युक्त फ्लेवर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। दीनदयाल काम्प्लेक्स खम्हरिया में एक किराने की दुकान की आड़ में हुक्का का कारोबार कर रहे प्रदीप साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 28 साल के कब्जे से 10 पैकेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर एवं हुक्का सेट मय पाईप आदि जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1033 / 2021 धारा 8, 11 धुम्रपान निषेध अधिनियम एवं धुम्रपान न करने वालो की स्वास्थ्य प्रतिरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तारशुदा प्रदीप साहू से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिछले तीन महीने से यह व्यवसाय कर रहा है। दीनदयाल काम्प्लेक्स खम्हरिया में काफी मात्रा लडके लड़कियां पी. जी. व किराये पर मकान लेकर रहते है। जिसके वजह से इस कारोबार के फलने फूलने के संभावनाओं के मद्दे नजर उसने यह अतिरिक्त व्यवसाय किराने के साथ-साथ करना बताया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुक्का कारोबार पर दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार रेड कार्यवाही किया जाकर इस व्यापार पर पूर्णतः नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में इसके पूर्व भी जिले स्तर पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई थी। साथ ही साथ पुलिस के द्वारा सतत निगरानी जारी है

  • Related Posts

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें
    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले मुख्य व्यवसाय के रूप में उभर रहा है। पशुपालकों को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *