जामुल // भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य के नेतृत्व में भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रेल तक, सामाजिक न्याय सप्ताह दिवस मानने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में भिलाई जिला के जामुल मंडल युवा मोर्चा के तत्वधान में एक दिवसीय स्वास्थ शिविर का आयोजन तरुण सांस्कृतिक मंच वार्ड 3 जामुल में किया गया।
इस शिविर में रक्तचाप जाच , शुगर जाच , खून जांच आदि का जांच सैकड़ो की संख्या में नगरवासी शिविर का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम में युवामोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, जिलाउपाध्यक्ष युवा मोर्चा जितेंद्र साहू, विक्की बंछोर, देवनाथ यादव, किशन गर्ग, ओम प्रकाश साहू, मेघनाथ साहू, प्रशांत गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।।





