युवाओं को लाभ कमाने मिला प्रशिक्षण

शेयर करें

भिलाई // निगम द्वारा युवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने निगम सभागार में जेट कंपनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कंपनी की ओर से आए प्रतिनिधियों ने बताया कि जेट पूूर्णतः डिजिटल कंपनी जिसके द्वारा युवा बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। जेट का विभिन्न बैंकों से संबंद्धता होने के कारण जेट कंपनी के मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर किसी भी बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाकर हर कार्ड पर आप निश्चित लाभ कमा सकते है।

जिसका विभिन्न बैंकों में अलग अलग राशि निर्धारित है, क्रेडिट कार्ड बनाने व लोन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। युवा बेरोजगार अथवा रोजगारवान अपने वर्तमान रोजगार के साथ समय निकालकर ऋण हेतु इच्छुक ग्राहक से संपर्क कर क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोन दिलवाने पर उसका लाभ मिलेगा। जेट से देशभर में एक लाख लोग जुड़कर लाभ अर्जित करते हुए अपने पैरो पर खड़े हुए है। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि राज्य शासन द्वारा युवा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने के साथ अनेक ऐसे स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है जिससे उनका जीवन संवर सके।

प्रशिक्षण में जय जैन, रीता चतुर्वेदी, शशिभूषण मोहंती, श्रीकुमार, मनीष कुमार, के साथ एनयूएलएम के हितग्राही तथा बेरोजगार युवा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply