अहिवारा // अहिवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत करंजा-भिलाई परिक्षेत्र झेरिया यादव समाज द्वारा ग्राम बबोडेगांव में कृष्ण-जन्माष्टमी/दही-लूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे l जिसमे भगवान् श्री कृष्ण जी की विधि विधान से पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों के सुख शांति और खुशहाली की कामना की l
विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा की यादव समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है समाज के लोग गौरवशाली परंपरा को आज भी संजोए हुए हैं समाज के सदस्यों को जनमाष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण यादव समाज के आराध्य हैं। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा विगत विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए घोषणाओं को धीरे-धीरे पूर्ण कर रहे हैं।
जिसमें गरीब वर्ग को आवास उपलब्ध कराना, विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 दिए जाना, महिला सुरक्षा की गारंटी देना सहित अन्य राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख किया गया, साथ ही विधायक के द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का उल्लेख कर भाजपा सरकार की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जनपद सदस्य माहेश्वरी हंकारा, सांसद प्रतिनिधि प्रेमलाल नायक, यादव समाज अध्यक्ष जालंधर यादव, परीक्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अश्वनी यादव, मनोज यादव, राजकुमार, यादव संतोष, यादव परमानंद यादव सहित स्थानीय नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





