मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि की कामना की : विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग।। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत अंजोरा मंडल अंतर्गत ग्राम रसमडा ,दमोदा , नगपुरा,अंजोरा (ख) दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर विराजमान मां जगत जननी जगदंबा की भव्य पूजा-अर्चना में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।

इस दिव्य अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। भक्तों ने संपूर्ण श्रद्धा और भावनाओं के साथ मां के चरणों में फूलों की माला अर्पित कर दीप जलाए, जिससे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत माहौल बना। इस उत्सव ने सभी को एकता और सामूहिकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नंदू निर्मलकर , चमन लाल , देव प्रसाद साहू सरपंच संगीता माखन साहू जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू, जनपद पंचायत सभापति हरेंद्र घृत लहरे,संतोष देशमुख,यशवंत देशमुख, तोमन साहू देवी प्रसाद साहू ,तोमेश यादव ,गोपी साहू गोलू साहू ,राहुल देशमुख, हरषु देशमुख, वीरेंद्र साहू ,आशा साहू, तुषार साहू, माधवेश साहू वासु देशमुख,देवनारायण ,यमन निषाद, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    रथयात्रा हमारी आस्था, लोकसंस्कृति, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का जीवंत महापर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित भव्य रथयात्रा महोत्सव में…

    और पढ़ें
    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • July 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सरगुजा संभाग के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में आयोजित फेम ट्रिप से एक दिन पूर्व अम्बिकापुर में…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *