जामुल // नगर पालिका जामुल क्षेत्र में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम अंतर्गत कृमि मुक्ति दिवस एवम फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 से 21 अगस्त 2023 तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड 03 लक्ष्मी पारा जामुल में वार्ड पार्षद एवं पूर्व नगर पालिका जामुल अध्यक्ष रेखराम बंछोर द्वारा दवाई खिला कर उद्घाटन किया गया। श्री बंछोर द्वारा सभी को दवाई खाने एवम् कृमि तथा हाथीपांव रोग से मुक्ति पाने हेतु लोगों से अपील की है।
इस कार्य को सफल बनाने में वरिष्ठ जन जगदीश देवांगन, जामुल स्वास्थ विभाग से टेमन सिंह साहू (आरएचओ), उमा ठाकुर (आरएचओ), चेतना गड़ेवाल(आरएचओ), हितेश्वर दास साहू सीएचओ समस्त पालिका क्षेत्र मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एम टी,सुपरवाइजर का ड्यूटी बना कर जुटे हुवे है।
टेमन सिंह साहू (आरएचओ) जामुल ने जानकारी दिया की 10 से 12 अगस्त तक बूथ में लोगो को अल्बेंडाजोल और डीईसी सामने दवाई खिलाया जायेगा तथा 13 से 18 अगस्त तक घर घर जाकर टीम द्वारा दवाई खिलाया जायेगा और 19 से 21 अगस्त तक जो दवाई सेवन से बच जायेंगे उनको खिलाया जायेगा।।












