बेमेतरा ।। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विकास खंड स्तरीय पथ संचलन सम्पन्न हुवा मुख्य अतिथि मरकाम जी रहे एवं मुख्य वक्ता नारायण नामदेव जी प्रान्त सह प्रचारक ने कहा की संघ स्थापना से लेकर आज तक संघ के स्वयंसेवक विभिन्न क्षेत्रो मे सेवा त्याग और समर्पण भाव से अनवरत कार्य करने का परिणाम स्वरूप आज हिन्दू समाज के समस्याओ का निरंतर समाधान हो रहा है और भारत को दुनिया स्वीकार कर रही है,
लाखो कारसेवको का बलिदान का परिणाम स्वरूप आज श्री राम मंदिर निर्माण हो रहा है, परिवार मे आज भी अपने बच्चे को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार के प्रति तटस्थ करने की आवश्यकता है। आज भी देश मे समाज को लव जिहाद,मतातंरण, आतंकवाद जैसे अनेक समस्याओं का का दंश झेलना पड़ रहा है जिसे सम्पूर्ण हिन्दू समाज एकजुट होकर पुनः एक साथ खडे होकर इससे कैसे समाज और अपने परिवार की रक्षा हो विचार करने की आवश्यकता है।
आद्य सरसंघचालक डॉ केशव बली राम हेडगेवार हिन्दू समाज के संगठन के लिए ही 1925 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की स्थापना किया जिसे हम सभी स्वयंसेवक संघ कार्य तीव्र गति से करेंगे अपने क्षेत्रो मे जिससे हमारा कार्य अर्थात हिन्दू समाज संगठन संघ शताब्दी वर्ष तक प्रत्येक गाँवो तक हम पहुंच पाएंगे और सम्पूर्ण हिन्दू समाज मे समरसता का भाव निरंतर बना रहेगा ।
पथ संचलन मे प्रमुख रूप से सैकड़ो स्वयंसेवकों के साथ साथ डॉ कमलेश निषाद, छगन सिन्हा, भूषण साहू, बोधी राम निषाद, केशव साहू, लीलाधर पाटिल, मुकेश देवांगन, तोपसिंह पटेल, बृजेश शर्मा, मेघनाथ यादव, बलिराम धीवर, टोपेन्द्र साहू, हरेंद्र साहू, डॉ रघुनन्दन तिवारी, प्रकाशचंद सुराना, शांतिलाल जैन, रोहित महेशवरी, अवधेश चंदेल, महेंद्र जांगड़े, विश्वनाथ साहू सहित मातृशक्ति एवं नगर के वरिष्ठ नागरिक बंधु उपस्थित रहे।






