वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता संपन्न

शेयर करें

रायपुर ।। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी प्रदेश की विप्र महिलाओं व युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक, सामाजिक माहौल में मंच प्रदान करने हेतु तीज महोत्सव में नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता रविवार को वृन्दावन हाल, सिविल लाईन, रायपुर आयोजित किया गया ।

इसमें सम्पूर्ण समाज की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने क्लासिकल फोक नृत्य में समूह, युगल व एकल प्रस्तुतियां दी. कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती मीनल चौबेथ – नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, श्रीमती दीप्ति दुबे- पूर्व प्रथम महिला व समाजसेवी एवं प्रतियोगिता के निर्णायक अनुराधा दुबे – नृत्यांगना व अभिनेत्री, आकांक्षा दुबे – उदघोषिका, वंशिका ठाकुर – नृत्यांगना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में निर्णायकों द्वारा एकल नृत्य में देबोलिना दास प्रथम एवं अभिलाषा शर्मा द्वितीय, युगल नृत्य में पंजाबी फोक सीमा व रावी प्रथम एवं सुरभी व लारी द्वितीय, समूह नृत्य में महाराष्ट्र मंडल की अनिता जी का ग्रुप प्रथम एवं अपर्णा जी का ग्रुप द्वितीय रहा. तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में गुंडरदेही की सभापति पायल शर्मा विजेता एवं भाटापारा की अभिलाषा झा उप विजेता रही ।

प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया एवं भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान पत्र प्रदान किया गया. संगठन की ओर से वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा द्वारा उपस्थित दर्शकों को सुहाग की सामग्री वितरित की गयी ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक विद्या भट्ट, अनुजा त्रिपाठी, वीणा ठाकुर, बबीता मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, स्वाती मिश्रा, अर्चना तिवारी, सुनीता शर्मा, राधा तिवारी, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, गिरजाशंकर दीक्षित, दशरथ शुक्ला, राजेन्द्र कुमार दुबे आदि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विप्र महिला – पुरूष प्रमुख रूप से उपस्थित रहें । इस कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा व आभार प्रदर्शन अरविन्द ओझा ने किया ।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply