श्रमिकों के सम्मान के लिए एसएलआरएम सेंटर में हुआ कार्यक्रम

शेयर करें

अंर्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करते हुए, श्रमिको के सम्मान में एसएलआरएम सेंटर में आज बोरे बासी तिहार का आयोजन नगर पालिक निगम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम आयुक्त हरेश मंडावी स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,नोडल अधिकारी जावेद अली कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। जहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर श्रम को सम्मान दिया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमेशा ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा दिया है। वर्तमान पीढ़ी छत्तीसगढ़ संस्कृति और परंपरा से जुड़ी रहे इसलिए मुख्यमंत्री ने खानपान के प्रति प्रेम के साथ ही श्रम का सम्मान करने की भावना के साथ यह अपील की है। मुख्यमंत्री के बोरे बासी खाने के इस अपील से वास्तव में लाखों श्रमिकों, हमालों, मजदूरों का सम्मान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता दीदियों के साथ बोरे बासी खाकर वो अत्यंत आनंदित और गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वही महापौर धीरज बाकलीवाल ने भी कहा की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की यह अपील श्रमिकों के प्रति उनके मन में सम्मान और अपनेपन को दर्शाता है।

  • Related Posts

    PMGSY-IV में 10 किमी क्लस्टर की विशेष व्यवस्था का प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया सकारात्मक आश्वासन
    • July 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क…

    और पढ़ें
    बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
    • July 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *