कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया महापौर और पार्षदों को जीताने का संकल्प

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी का दुर्ग शहर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पुरानी गंजमंडी प्रांगण में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। कार्यकर्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथिगण भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक गजेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, कांतिलाल बोथरा एवं महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, दुर्ग शहर के साठ वार्डों के प्रत्याशी भी मंचासीन रहे।

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पुनः इतिहास रचने का आव्हान किया और महापौर प्रत्याशी सहित समस्त वार्डों के प्रत्याशियों को जीतने का संकल्प दिलाया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आर्टिकल 370 और राम मंदिर के लिए बरसों संघर्ष चला लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी नहीं आई वो इसके लिए संकल्पबद्ध रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आर्टिकल 370 और अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के संकल्प को पूरा करने जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किये।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आगे कहा भाजपा कार्यकर्ता दिहाड़ी मजदूर की तरह कार्य करता है वह पार्टी को खड़े करने के लिए रात दिन एक करता है। सबका एक ही दायित्व है, कि मां भारती को परम वैभव शिखर की ओर ले चले। दुर्ग के कुछ कांग्रेसी नेता अभी से ईवीएम को गाली देने लगे हैं, यानी अभी से वह हर का बहाना तलाश में लगे हैं। पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा जीत कर आए तो तब हम कह सकेंगे कि पार्टी का स्वर्णिम युग चल रहा है। दुर्ग शहर में भी भाजपा का स्वर्णिम युग लाना है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय ने कहा कि दुर्ग नगर निगम को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार करके खोखला बना दिया है। कांग्रेस के 5 साल के शासनकाल में जितनी राशि नहीं आई उससे कहीं ज्यादा राशि 249 करोड़ रुपये विष्णु देव सरकार के 1 साल में विधायक गजेंद्र यादव के माध्यम से आई है। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इतिहास बदलने का फिर से अवसर आया है हम फिर से दुर्ग नगर निगम में अपनी सरकार वापस लाएंगे।

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष के समय पूरी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार दुर्ग से चलती थी उनकी धमकी के असर को भाजपा के कार्यकर्ता अनदेखा कर तमाम आंदोलनों में और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की है, उनके संघर्ष की परिणिति यह रही कि हमने एक ऐतिहासिक जीत विधानसभा के चुनाव में प्राप्त की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार में ऐसे कई विकास उन्मुखी कार्य हुए हैं कि कार्यकर्ता अपना सिर ऊंचा कर जनता के बीच जा सकते हैं। अपनी मेहनत को दोहराते हुए फिर से दुर्ग शहर में भारतीय जनता पार्टी की नगर सरकार बनाएं।

दुर्ग शहर के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार ने छत्तीसगढ़िया में भाषण देते कहा कि कांग्रेस पार्टी की शहर सरकार बनते ही विकास के कार्य अवरुद्ध हो गए उन्होंने न केवल भ्रष्टाचार को जन्म दिया बल्कि विकास को पूरी तरह ठप कर दिया। मुझ जैसे कार्यकर्ता को पार्टी ने अवसर प्रदान किया है अब मैं दुर्ग शहर की जनता से अपील करती हूं कि दुर्ग शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए मुझे और समस्त वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों को वोट के रूप में आशीर्वाद दें।

आयोजित सम्मेलन को दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्ये ने किया एवं आभार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने किया।

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपाध्यक्ष विनायक नातू, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष विनोद अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया,सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, गौतम वैद्य निरंकारी, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेंद्र सिंह लोढ़ा, कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, कौशल साहू, बंटी चौहान, प्रकाश साहू, अजय तिवारी, शिव चंद्राकर, संतोष सोनी, अनूप गटागट, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, उमा भारती साहू ,जय श्री राजपूत सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

  • Related Posts

    AI वर्कशॉप का परिणाम: 12वीं के छात्र को बेंगलुरु में इंटर्नशिप
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी में 24-25 अप्रैल को आयोजित युवा फेस्ट 2026 के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। यह आयोजन युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाला…

    और पढ़ें
    सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
    • April 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ का सुकमा जिला, जो कभी अपनी भौगोलिक दुर्गमता के लिए जाना जाता था, आज स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई इबारत लिख रहा है। “मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *