जामुल // दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित ऐश्वर्या लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा मसाला निर्माण एवं बिक्री का कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज ऐश्वर्य लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उषा कौशल द्वारा नगर पालिका परिसर में अपने मसाला का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया जिसकी शगुन (बोहनी) ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल द्वारा किया गया।
उन्होनें सभी मसाले एक एक किलो खरीदे और उनकी तय कीमत भी समूह को दिया। अध्यक्ष ने बताया की अब जामुल शहर की महिलाएं केवल गृहणी नहीं रही। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सिद्धांत पर खुद से छोटे-छोटे उद्यम की स्थापना कर रही है और स्वयं और अपने परिवार का भरण पोषण भी कर रही है। पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के साथ मिशन मैनेजर शरद कुमार सिंह, सामुदायिक संगठक श्रीमति सीमा गुप्ता, सी आर पी दुर्गा देवांगन आदि भी उपस्थित रहे।












