ग्राम कोडिया में महिला भवन एवं निर्मल समाज भवन का भूमि पूजन संपन्न

शेयर करें

अहिवारा // ग्राम कोडिया में आज महिला भवन एवं निर्मल समाज भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्यक्रम बड़े ही भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुभारंभ किया ।

अपने उद्बोधन में विधायक श्री कोर्सेवाड़ा ने कहा कि यह भवन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। महिला भवन में भविष्य में सिलाई प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की बैठकें तथा अन्य महिला केंद्रित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा, जबकि निर्मल समाज भवन समाज के सभी वर्गों के लिए सामुदायिक गतिविधियों एवं सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र बनेगा।

ग्राम कोडिया के नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और इस प्रकार के और भी प्रयासों की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
    • September 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

    और पढ़ें