बिना अनुमति लिए 1 एकड़ में खड़ा कर दिया था बाउंड्री वाल, निगम ने 1 घंटे में ढहाया, कोहका क्षेत्र में हुई बड़ी कार्यवाही

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बिना अनुमति के निर्माण करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। कोहका क्षेत्र के विवेकानंद नगर में लगभग 40000 स्क्वायर फीट जमीन पर बिना अनुमति के बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया था, जबकि निगम के अधिकारियों ने परमिशन लेकर ही निर्माण कार्य करने की समझाइश दी थी। बावजूद इसके नजरअंदाज करते हुए निर्माण कर्ता ने बिना भवन अनुज्ञा प्राप्त किए बाउंड्री वाल बना लिया था।

निगम से अनुमति नहीं होने के कारण आज अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता शहबाज अहमद, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी सुनील निमाडे अपनी टीम के साथ तथा आवश्यक संसाधन जैसे जेसीबी आदि लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से बनाए हुए बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। महज 1 घंटे में पूरे स्ट्रक्चर को निस्तेनाबूत करके गिरा दिया गया। बाउंड्री वॉल बनाने को लेकर इसकी पुरजोर शिकायतें भी हुई थी। जिसको देखते हुए कार्यवाही की गई है।

निगमायुक्त रोहित व्यास ने अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण तथा अवैध प्लाटिंग पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी तारतम्य में भिलाई निगम क्षेत्र में कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    इबोला वायरस रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु मॉकड्रिल आयोजित
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया…

    और पढ़ें
    मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ, 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर तक दावा आपत्ति दर्ज कराने का मिलेगा अवसर
    • November 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दुर्ग // भारत निर्वाचन आयोग…

    और पढ़ें

    Leave a Reply