बिना हेलमेट पेट्रोल वितरण पर कार्यवाही, दो पेट्रोल पंपों की सप्लाई स्थगित”

शेयर करें

दुर्ग // जिला प्रशासन के निर्देशानुसार ’नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान के तहत आज खाद्य विभाग की जांच टीम द्वारा रिसाली क्षेत्र स्थित महामाया फ्यूल्स तथा रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड, पुलगांव नाका पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पंपों पर बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदान किया जा रहा था। इस पर जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोनों पंपों में आगामी आदेश तक पेट्रोल वितरण स्थगित कर दिया गया है।

ज्ञातव्य है कि जिला कलेक्टर द्वारा पहले ही सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश जारी किए गए थे कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल न दिया जाए।  स्वयं की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट पहनकर ही पेट्रोल भरवाएं।

  • Related Posts

    लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए स्काउटर-गाइडर भी सम्मानित
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। जल और जंगल को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों…

    और पढ़ें
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से
    • October 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंलोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए प्रवेश पत्र, 4 नवंबर तक तीन पालियों में आयोजित होगी परीक्षा रायपुर // छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812…

    और पढ़ें