विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध

शेयर करें

23 दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 2450 रुपये का अर्थदंड

दुर्ग
// कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना चौहान के मार्गदर्शन में  विगत 21 जुलाई को कोटपा अधिनियम 2003 के अंतर्गत थाना जामगांव आर क्षेत्र में चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें विद्यालय के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधित प्रावधानों का निरीक्षण किया गया। 

सहायक औषधि नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेल्हारी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरवाय, जागृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटरेल परिसर के आस-पास उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 6ब एवं 4 के तहत् सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान करने वालों पर समझाइश के साथ-साथ चालानी कार्यवाही की गई तथा उन्हें भविष्य में कानून का पालन करने के निर्देश दिये हैं l

उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कुल 23 चालानी कार्यवाही करते हुए कुल 2 हजार 450 रुपये का अर्थदंड लगाया गया। धारा 6अ के अंतर्गत 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे को तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध, धारा 6ब के तहत स्कूलों के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध एवं धारा 4 के तहत् सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करना प्रतिबंधित है।

इस चालानी कार्यवाही में औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रिचा शर्मा, पुलिस विभाग से आरक्षक संतोष गुप्ता, मोहम्मद शमीम, पंकज एवं स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती कविता ताम्रकार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के महाप्रभु श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित “श्री…

    और पढ़ें
    केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • September 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च…

    और पढ़ें