व्यापम द्वारा विभिन्न पदों की लिखित भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन व्यापम की वेबसाईट पर आमंत्रित किए गए थे, जिसके लिए लिखित भर्ती परीक्षा के लिए संभावित तिथियां घोषित कर दी गई है। जिसमें सहायक ग्रेड-3 (एचएजी23) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के लिए 28 जुलाई 2024 को सुबह, प्रयोगशाला सहायक (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला तकनीशियन (एफडीएलटी24) राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 25 अगस्त 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

इसी तरह छात्रावास अधीक्षक (टीएचएस24) श्रेणी ‘द‘ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास की परीक्षा 15 सितंबर 2024 सुबह, प्रयोगशाला तकनीशियन (एचईएलटी24) उच्च शिक्षा संचालनालय 29 सितंबर 2024 सुबह, मत्स्य निरीक्षक (एफएफआई24) संचालनालय मछली पालन विभाग 29 सितंबर 2024 संध्या, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 सुबह एवं प्रयोगशाला सहायक (केएएसएल23) संचालनालय कृषि की परीक्षा 20 अक्टूबर 2024 संध्या को आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply