निकायों की मतदाता सूची पुनरीक्षित कार्य हेतु रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपीलीय अधिकारी नियुक्त 

शेयर करें

दुर्ग //  नगर पालिकाओं के आम/उप निर्वाचन हेतु जिले के निकायों की मतदाता सूचियां एक जनवरी 2024 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार/पुनरीक्षित किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन अधिनियम 1994 के वैधानिक प्रावधानों में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले में नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण तथा अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली एवं नगर पंचायत उतई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार दुर्ग, नायब तहसीलदार भिलाई नगर, अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग, नायब तहसीलदार दुर्ग सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे तथा अपर कलेक्टर दुर्ग अपीलीय प्राधिकारी होंगे।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद अहिवारा एवं नगर पंचायत धमधा के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार अहिवारा, नायब तहसीलदार धमधा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर दुर्ग अपीलीय प्राधिकारी होंगे। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर एवं नगर पंचायत पाटन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार पाटन, नायब तहसीलदार पाटन सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर दुर्ग अपीलीय प्राधिकारी होंगे। नगर पालिक निगम चरौदा भिलाई के लिए अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भिलाई-3 रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और तहसीलदार भिलाई-3 सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अपर कलेक्टर दुर्ग अपीलीय प्राधिकारी होंगे। 

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply