मतदाता सूची से आधार नम्बर को जोड़ने का कार्य 01 अगस्त से होगा प्रारंभ

शेयर करें

बेमेतरा // भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचकों की पहचान स्थापित करने एवं मतदाता सूची में दर्ज प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण के लिए मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह कर मतदाता सूची के डेटा में जोड़ा जायेगा। आधार डेटा संग्रह कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 01 अगस्त 2022 को किया जायेगा। ज्ञात हो कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं से आधार डेटा का संग्रह कर मतदाता सूची की डेटा में जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए अधिनियम/नियम में संशोधन कर जारी अधिसूचना को लागू करने के निर्देश दिये गये है। .

इस कार्य के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है। बूथ लेवल अधिकारी द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रपत्र-6 ख के माध्यम से आधार नंबर एवं ईपिक नंबर की जानकारी एकत्र की जायेगी। मतदाता द्वारा आधार नंबर ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रपत्र- 6 ख, एनएसव्हीपी वोटर हेल्प लाइन एप्प आदि का उपयोग भी कर सकता है।

आधार डेटा संग्रह कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा 01 अगस्त 2022 को सायं 04.00 बजे जिला कार्यालय के दिशा सभाकक्ष में किया जायेगा। जिसमें राजनीतिक दलों, मीडिया एवं गैर सरकारी संगठनों से उपस्थिति एवं सहयोग की अपील की गई है।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply