विप्र महिला शिखर सम्मान 9 मार्च को

शेयर करें

रायपुर // वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवम् सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. की आवश्यक बैठक 1 फरवरी को प्रांतीय कार्यालय, प्रोफेसर कॉलोनी, रायपुर में सम्पन्न हुई l

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार, 9 मार्च 2025 को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की विभिन्न विधा के ख्यातिलब्ध विप्र नारी शक्ति का महिला शिखर सम्मान कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इस सम्मान योग्य इच्छुक महिलाओं का बायोडाटा 1 मार्च 2025 तक आमंत्रित है जिसे संगठन की चयन समिति द्वारा अंतिम रुप दिया जायेगा l

प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी विप्रजनों से कार्यक्रम में सहयोग की अपील करके हुए बताया की इस अवसर पर समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी. सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र व विजेता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा l

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा महासचिव सुरभि शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, संभागीय सचिव सतीश शर्मा, महिला सचिव विद्याभट्ट एवं सुलभा पाण्डेय, संभागीय सहसचिव उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    एपीडा, कृषि एवं पंचायत विभाग के साथ बनी कार्ययोजना, बस्तर संभाग में होगा विशेष सर्वे और परीक्षण
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बस्तर संभाग के जैविक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बड़े बाजारों तक पहुंचाने तथा किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार…

    और पढ़ें
    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (National Medical Commission – NMC) के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल (जेएनएम) मेडिकल कॉलेज, रायपुर में एमबीबीएस सीटों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *