ग्राम पथरिया में चलाया गया “नारी शक्ति से जल शक्ति“ थीम पर आधारित जल शक्ति अभियान

शेयर करें

धमधा // धमधा विकासखण्ड के ग्राम पथरिया में मनरेगा के तहत स्वच्छ ग्राम हरित सप्ताह का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी नरेगा के तहत जल संरक्षण की दिशा में जन जागरूकता अभियान चलाकर जल संकट को दूर करने एवं वर्षा के जल को बचाने व भू जल को बढ़ावा देने के लिए एक मुहिम चलाया जा रहा है। इस दिशा में ग्राम पथरिया में जल संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति से जल शक्ति थीम के तहत आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीईओ जिला पंचायत अश्वनी देवांगन ने ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। अश्वनी देवांगन सीईओ ने नारी शक्ति व ग्रामीणो से आव्हान किया कि जल है तो कल है। “नारी शक्ति से जल शक्ति“ थीम पर आधारित यह अभियान जल संरक्षण और प्रबंधन में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर केंद्रित है। वही जल प्रहरी नीरज वानखेडे निरंतर जल संरक्षण पर काम कर रहे है, ने जल संरक्षण का संदेश दिया।

जल स्त्रोतों की सफाई सहित वॉटर हार्वेस्ंिटग सिस्टम, सोक पीट निर्माण, रिचार्ज पीट इत्यादि के जरिए पानी संरक्षित करने की बारिकी से जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में पेड़ लगाओं पानी बचाओ, जल संरक्षण रंगोली, पेंटिंग, मॉडल बनाकर ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी भूपेन्द्र देवांगन, धमधा सरपंच चंद्रिका प्रसाद साहू, सचिव विधु दास, तकनीकी सहायक अनिता कुशवाहा, स्वच्छताग्राही एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी। 

  • Related Posts

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री साय
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें…

    और पढ़ें
    1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
    • June 24, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के ग्रामीण परिवारों को आजीविका और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा आगामी 1 जुलाई 2026 से लागू की जा…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *