ग्राम हिंगनाडीह ढौर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

शेयर करें

अहिवारा // कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढौर आश्रित ग्राम हिंगनाडीह में कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर पालिका अहिवारा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

स्थानीय क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में विधायक श्री कोर्सेवाड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर श्री कोर्सेवाड़ा ने श्री कृष्ण की आरती पूजना की।गाव वासियों और समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि सनातन परंपरा में आस्था रखने वालों के लिए श्री कृष्णा प्रेरणा स्रोत हैं. गीता के माध्यम से श्री कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्म को साथ में लेकर कैसे चला जाता है इसे उन्होंने सिखाया भी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए।

श्री कोर्सेवाड़ा प्राथमिक स्कूल ढौर में पेवर ब्लॉक लगाए, हिंगनाडीह में एक सीसी रोड निर्माण कार्य, कु.आरती ठाकुर(माइक संचालक) को स्वेच्छा अनुदान के रूप में 5000 दिए जाने की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में मंडल मंत्री राजा शर्मा , मंडल महामंत्री संजय, झेरिया यादव समाज अध्यक्ष डोमन लाल यादव, यादव समाज उपाध्यक्ष कैलाश यादव, बुधारू राम यादव, यादव समाज अहिवारा परीक्षेत्रीय अध्यक्ष प्रीतम यादव, बानबरद यादव समाज अध्यक्ष परदेसी राम यादव, जामुल परीक्षेत्रीय अध्यक्ष प्रीतम यादव, ग्राम सरपंच मोहित लाल खरे सहित स्थानीय ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply