ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए प्रत्येक वि.ख. के लिए दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन

शेयर करें

बेमेतरा // सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नरवा गरवा घुरवा अऊ बाड़ी का संचालन किया जा रहा है, इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। इस योजना में महिला स्व-सहायता समूह जुड़कर दाल मिल, आटा चक्की, मछली पालन, दोना पत्तल, मशाला यूनिट राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा 02 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन प्रदेश स्तर पर रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया था।

कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बेमेतरा जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में दो-दो ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में चिन्हित किया गया है इनमें जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत गांगपुर (ब) एवं झालम, जप साजा के अन्तर्गत ग्राम राखी एवं ओड़िया, नवागढ़ के अन्तर्गत अमलडीहा एवं मोहतरा तथा जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत सांकरा एवं रामपुर (भांड़) शामिल है। रीपा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक औद्योगिक पार्क के लिए दो-दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। रीपा के अन्तर्गत दाल मिल आयल मिल फिनाईल निर्माण, मछली पालन, बाड़ी विकास, मुर्गी पालन, सबुन/निरमा निर्माण, केला तना रेशा से बना दत्पाद, चना-मुर्रा, पैकेजिंग मशीन, मिनी राईस मिल, फेब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्कशॉप एवं गमला निर्माण आदि युनिट लगाई जायेगी।

कलेक्टर शुक्ला ने बुधवार को जिले के विकासखण्ड साजा के गौठान ग्राम-राखी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजनांतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। ग्रामीण औद्योगिक पार्क राखी को ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। गौठानों में संचालित गतिविधियों-वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गोबर गैस उत्पादन, गोबर गैस से जनरेटर द्वारा बिजली उत्पादन, बाड़ी में सब्जी उत्पादन एवं केला तना रेशा निष्कासन इकाई में रेशा से निर्मित विभिन्न हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद, रेशा से निर्मित पेपर, केला तना जल न्युट्रियेन्ट इत्यादि कार्याें का सूक्ष्म अवलोकन कर सफल संचालन हेतु मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

केला तना रेशा से विभिन्न उत्पाद बनाने का कार्य गौठान ग्राम राखी की 34 महिलाओं द्वारा विभिन्न सह इकाईयों में कार्य संपादित कर किया जा रहा है। केला तना रेशा उत्पादन इकाई में 12 महिलाओं द्वारा रेशा निष्कासन, केला जल एवं केला पल्प निष्कासन का कार्य किया जा रहा है। डॉ राजपूत ने केला तना के विभिन्न उत्पाद जैसे रेशा, केला पल्प एवं केला जल से उच्च गुणवत्ता युक्त तरल जैविक न्युट्रियेंट तैयार किए जाने की कार्ययोजना के बारे में बताया। वर्तमान में महिला समूहों द्वारा उत्पादित रेशा में से 2 टन रेशा गुजरात की टेक्सटाईल कम्पनी को बेचा जा चुका है। केला तना पल्प से रेशा निकालकर हस्त निर्मित पेपर का निर्माण कर फाईल फोल्डर, सर्टिफिकेट पेपर, विसिटिंग कार्ड, केरी बैग, गिफ्ट बॉक्स, डाक पैड इत्यादि तैयार किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वैज्ञानिक डॉ. जितेन्द्र जोशी ने रेशा निष्कासन मशीन की कार्यशैली, क्षमता एवं अन्य मशीन/उपकरण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। इनके द्वारा बताया गया कि एक परिपक्व केला तना से औसतन 200 ग्राम रेशा प्राप्त किया जा रहा है तथा 1-2 लिटर केला तना जल का निष्कासन भी किया जाता है। रेशा निष्कासन उपरांत प्राप्त पल्प से अच्छी गुणवत्ता का जैविका खाद एवं पल्प में सम्मिलित 60 प्रतिशत रेशा का निष्कासन कर काडेªड रेशा से हैण्ड मेड पेपर बनाया जा सकता है। केला तना के केन्द्रीय भाग से रीपा अंतर्गत आचार, कैण्डी इत्यादि खाद्य पदार्थ का निर्माण भी किया जाएगा।

कृषि विज्ञान केन्द्र ढोलिया बेमेतरा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा पाण्डेय ने केला तना रेशा के विपणन संबंधित कार्य के बारे में बताया। उनके द्वारा बताया गया कि केला तना रेशा से किस प्रकार महिलाएं बुनकर की प्रशिक्षण प्राप्त कर हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पाद अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के ऑफिस बैग, कान्फ्रेन्स बैग, फाईल फोल्डर, चटाई, लेडीज पर्स, परदा एवं रेशा से कपड़ा एवं साड़ी निर्माण इत्यादि तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल कुमार बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकरी राजस्व साजा श्री धनराज मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा श्रीमती क्रांति ध्रुव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
    • November 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज एक पिता अपने छह वर्षीय बेटे के बेहतर भविष्य की उम्मीद लेकर पहुंचे। रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply