“विजय संकल्प महारैली” में पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

शेयर करें

भिलाई // रायपुर में भाजपा द्वारा आयोजित “विजय संकल्प महारैली” में आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने हिस्सा लिया। भिलाई आईटीआई ग्राउण्ड से 90 से अधिक बसों औऱ 160 से अधिक चार पहिया वाहनों में हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने रायपुर साइंस कालेज मैदान पहुंचे। इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें।

पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेशवासियों में नई उर्जा का संचार किया है। रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े जनसैलाब ने यह निश्चित कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी। श्री पाण्डेय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भिलाई- दुर्ग के पार्षद, छाया पार्षद सहित श्रीरामजन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

  • Related Posts

    दीक्षांत समारोह में 51 पदकों से मेधावी विद्यार्थी सम्मानित, कंप्यूटर साइंस की छात्रा आत्मिका गांगेली बनीं ओवरऑल टॉपर
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान…

    और पढ़ें
    नवा रायपुर को ‘पीपल सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री…

    और पढ़ें

    Leave a Reply