सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात रायपुर एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

शेयर करें

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान युवा ऊर्जा से परिपूर्ण केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर रायपुर एयरपोर्ट में सुविधा बढ़ाने सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश में हवाई सेवा विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर मांग की। केंद्रीय मंत्री जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 नवंबर से रायपुर से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत होगी।

Advertisements
KWBD

रायपुर से भोपाल के लिए डायरेक्ट फ्लाइट प्रारंभ करने के लिए सांसद बघेल ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया एवं छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया। सांसद बघेल ने केंद्रीय मंत्री को रायपुर आने का आमंत्रण दिया जिसे स्वीकारते हुए मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ आने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर साथ में भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य श्री रविशंकर सिंह जी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों…

    और पढ़ें
    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *