दुर्ग।। विद्या भारती सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन पर जिला ग्राम भारती दुर्ग के तत्वाधान में 02 दिवसीय जिला स्तरीय आचार्य सम्मेलन का भव्य आयोजन ग्राम- सहसपुर (देवकर) में दिनांक 25 व 26 फरवरी 2023 को होगा जिसमें दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के 500 की संख्या में शिक्षक शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भानुप्रकाश सोनी प्रांतीय संयोजक सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़, दीपक सोनी विभाग समन्वयक दुर्ग, खेमराज बाकरे प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा का आगमन होगा। इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षाप्रद कार्यक्रम होंगे। इसकी जानकारी आयोजक नरेन्द्र सिन्हा सचिव जिला ग्राम भारती दुर्ग के द्वारा दी गयी।












