विधायक देवेंद्र ने विधानसभा में उठाया भिलाई टाउनशिप में सप्लाई हो रहे गंदे पानी का मुद्दा

शेयर करें

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने आज टाउनशिप में सप्लाई हो रहे गंदे पानी का मुद्दा उठाया। विधायक देवेंद्र चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण के विषय पर चर्चा कर रहे थे। तभी उन्होंने भिलाई टाउनशिप की समस्या को उठाते हुए सदन को बताया कि, बीएसपी लगातार गंदे पानी की सप्लाई कर रहा है। मैं इस विषय में लगातार बैठकें किया। सेल के अधिकारियों से लेकर इस्पात मंत्री और चेयरमैन तक से मिला। बावजूद गंदे पानी की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल पाई है। सेल-बीएसपी प्रबंधन इसका समाधान क्यों नहीं चाहता है? यह समझ से परे है। उन्होंने सरकार को ध्यानाकर्षण कराते हुए इस विषय पर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

बता दें कि पिछले चार महीने से टाउनशिप इलाके में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। बीएसपी का दावा है कि पानी साफ करने के लिए उचित प्रबंधन किए गए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। अब भी मटमैला पानी आ रहा है। लोग परेशान है। जबकि विधायक देवेंद्र खुद कई दौर का निरीक्षण कर चुके हैं। बीएसपी से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों से मेल-मुलाकात के साथ-साथ विजिट कर समाधान की बात कर चुके हैं। लेकिन बीएसपी-सेल इस विषय को लेकर गंभीरता से नहीं ले रहा है, ऐसा प्रतित हो रहा है। इसलिए आज विधायक देवेंद्र को विधानसभा में कार्रवाई के दौरान इस विषय को उठाना पड़ गया।

  • Related Posts

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • October 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंखैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर // छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की…

    और पढ़ें
    दुर्ग और बस्तर क्लस्टर के लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं एनएमडीसी लिमिटेड बने उद्योग भागीदार, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में एमओयू संपन्न
    • October 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल से सशक्त बनाना राज्य सरकार की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *