विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने हेल्थ कार्ड वितरण किया

शेयर करें

रेगुलर मरीज जो मोबइल मेडिकल यूनिट में इलाज के लिए आते है उनको निजी अस्पताल की तर्ज पर राशन कार्ड जैसे हेल्थ कार्ड दिया जाएगा जिससे उनकी मेडिकल हिस्ट्री पता चल सके

दुर्गl मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत आज आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम सीमा अन्तर्गत वार्ड 44 कन्हैयापुरी में मोबइल मेडिकल यूनिट में आए हितग्राहियों को हेल्थ कार्ड वितरण किया गया।आम तौर पर हितग्राहियों की ओपीडी पर्ची खो जाती है।जिसके कारण पूर्व में लिए गए चिकित्सा सुविधा का विवरण नही मिल पाता है।हेल्थ कार्ड से हितग्राहियों की जानकारी तथा उनके द्वारा पूर्व में लिए गए चिकित्सा परामर्श को एकत्रित किया जा सके।ताकि भविष्य में उनके अनुरूप हितग्राहियों का इलाज किया जा सके।विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभापति राजेश यादव,स्वास्थ्य विभाग प्रभारी श्री हमीद खोखर,एनआईसी दीपक साहू,वार्ड पार्षद प्रकाश जोशी,देवेश मिश्रा,विकास यादव,कार्यपलान अभियंता एमपी गोस्वमी के मौजूदगी में हितग्राहि मीरा सिन्हा,मनटोरा बाई,हेमिन बाई,देवकी देशलहरे,विशाल,सुरेश सिंह के अलावा अन्य 32 हितग्राहियों को हेल्थ कार्ड वितरण किया गया।मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना मोबइल यूनिट में इलाज करवाने आये हुए हितग्राहियों को हेल्थ कार्ड के माध्यम से आसानी से पूर्व चिकित्सा परामर्श की जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सकेगी।शिविर स्थल पर मौजूद मोबइल मेडिकल यूनिट डॉ सौरभ कुमार,एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष यादव,हलेश्वर,मंजू यादव, दुर्गेश साहू,रोमेश पटेल, जिला समन्वयक बव्या हेल्थ सर्विसेस धनराज चन्द्राकर।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *