उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रत्येक दिन एक घंटा अपने स्वयं के स्वास्थ्य को समर्पित करने का आह्वान किया

शेयर करें

रायपुर // प्रत्येक नागरिक को दिन का एक घंटा अपने स्वयं के स्वास्थ्य को समर्पित करना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्वस्थ लोग बेहद अहम हैं। यह बात उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही।    

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज अपने देश में दो शताब्दी पुरानी समृद्ध इतिहास वाली होम्योपैथी को प्रोत्साहित किया जा रहा है और यह हाल के वर्षों में हमारे स्वास्थ्य तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा, “होम्योपैथी प्रकृति से जुड़ी हुई है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी व सबसे तेजी से विकसित होने वाली चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता दी है।”

श्री धनखड़ ने इस तथ्य पर जोर दिया कि एक व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण के साथ-साथ एक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक वातावरण को समाहित करने की दृष्टि से स्वास्थ्य संबंधी देखभाल का दायरा चिकित्सीय उपचार से परे जाता है। उन्होंने आज के समाज में अक्सर प्रतिस्पर्धात्मकता के कारण उत्पन्न होने वाले तनाव के प्रसार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमें दबाव और तनाव को दूर करने की एक संस्कृति विकसित करनी चाहिए।”

उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया कि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति या विदेशी नागरिक भारत की अपनी यात्रा के दौरान कभी भी अपने देश की निंदा या आलोचना नहीं करता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य योद्धाओं पर गर्व करना चाहिए, अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना चाहिए और अन्य देशों का दौरा करते समय अपने देश को राजनीतिक पंथ से ऊपर रखना चाहिए।”

इस एक-दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय के तहत केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन का विषय “होमियो परिवार – सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार” था।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में केन्द्रीय आयुष तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय आयुष तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा शामिल थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply