भिलाई // भारत सरकार के नए कानून विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-GRAMG को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (छ.ग) प्रदेश द्वारा (छ.ग) के सभी ग्राम पंचायत में जाकर कृषक श्रमिक जन- जोहर चौपाल लगाकर VB-GRAMG योजना के बारे में बता रहे हैं इसी अभियान के तहत दुर्ग संभाग के साजा विधानसभा के बोरी लिटिया मंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुमाकला,कन्हारपुरी,खिलौरा में जाकर VB-GRAMG कृषक श्रमिक जन- जोहर चौपाल लगाया गया l
इस चौपाल में मुख्य रूप से विजेंद्र सिंह संयोजक VB-GRAMG भाजपा किसान मोर्चा,(छ.ग) कमलेश सिंह राजपूत संयोजक भू राजस्व त्रुटि सुधार भाजपा किसान मोर्चा (छ.ग) रविंद्र सिंह चौहान प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा (छ.ग) रोहित राजपूत जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, दुर्ग, पवन शर्मा जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सरिता लहरे सरपंच खिलौरा मुख्य रूप से उपस्थित थे l
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य वक्ता विजेंद्र सिंह ने कहा-कि ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत सरकार ने पुराने मनरेगा कानून को बदलकर अब और अधिक प्रभावशाली बना दिया है इसे अब विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार और आजीविका मिशन( ग्रामीण) यानी VB-GRAMG के रूप में जाना जाएगा यह नया कानून सिर्फ नाम का बदलाव नहीं बल्कि गांव की आत्मनिर्भरता का नया अध्याय है l
इसी कड़ी में रोहित राजपूत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि- विकसित भारत की संकल्पना का मूल आधार गांव,गरीब,किसान और श्रमिक है! यह योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य हर ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक रोजगार एवं स्थाई आजीविका का अवसर मिले यही मुख्य उद्देश्य है l
इसी कड़ी में कमलेश सिंह राजपूत जी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण युवाओं और श्रमिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है l
कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए रविंद्र सिंह चौहान ने कहा-कि अब गांव में ही हर हाथ को कम मिलेगा! काम के लिए अपना गांव छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा!अब तटबंध,सुधार उन्नत खेती और कौशल विकास जैसे कार्य को ले अपनी ग्राम विकास योजना गांव के लोग खुद बनाएंगे जिससे कमाई के नए रास्ते खुलेंगे l
इस कार्यक्रम का संचालन सूरज देशमुख (भाजपा महामंत्री बोरी लिटिया मंडल) ने और आभार व्यक्त बीरबल सिंह पटेल ( अध्यक्ष भाजपा बोरी लिटिया मंडल) ने किया l
कार्यक्रम में उपस्थित-धर्मपाल वर्मा (वरिष्ठ भाजपा नेता), कृष्णा पटेल (विधायक प्रतिनिधि) संजय कश्यप (अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति) दिलीप गुप्ता( पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा दुर्ग ) वीर सिंह पटेल (अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति कन्हारपुरी), नीलम खरे (अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा), ज्ञान यादव (सांसद प्रतिनिधि नवीन विद्यालय )सूरज देशमुख, अजय उमरे, जोहन वर्मा होमेंद्र पटेल, कुंज बिहारी लक्ष्मी पटेल ,नरेश पटेल,सरस्वती बाई साथ ही समस्त कृषक श्रमिक ग्रामवासी, मातृशक्ति,देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे l








