जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी मध्यम स्कूल जामुल में किया गया । जिसमे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपाध्यक्ष अनु.जति विकास प्राधिकरण एवं विधायक अहिवारा, अध्यक्षता राकेश पांडे अध्यक्ष खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, अति विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जामुल एवं पुरुषोत्तम देवांगन जिला अध्यक्षभाजप भिलाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम की शुरवात पूजा अर्चना एवं रिबन काट किया गया l स्वागत भाषण में पालिका अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानीत करते हुए जामुल में हो रहे विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रथम तल निर्माण छैंसठ लाख रूपये, सुरडुुंग हाई स्कूल में तीन अतिरिक्त कक्ष निर्माण उन्नीस लाख रूपये, रावण भाठा में 100 फीट तिरंगा झंडा लगाने का कार्य बीस लाख रूपये, वार्ड 20 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण बारह लाख रूपये, वार्ड 14 में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण में बारह लाख रूपये, वार्ड क्र. 20 में एस.एल.आर.एम. सेंटर निर्माण में पच्चीस लाख रूपये, सुरडुंग हाई स्कूल में ट्री प्लांटेशन कार्य में अट्ठाईस लाख रूपये का आज लोकार्पण एवं 15वें वित्त आयोग राज्य प्रवर्तित योजना एवं अधो संरचना मद से सात करोड़ रूपये का भूमि पूजन आप सब के आतिथ्य में उपस्थिति में होने जा रहा है ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने जामुल सहित प्रदेश भर में हो रहे विकास कार्यों के साथ नक्सल मुक्त भारत, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ पर अपना विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डे ने युवाओं में जोश भरते हुए आगामी समय में विकास कार्यों के लिए और अधिक तैयारी करने के साथ सबको साथ मिलकर कार्य करने की प्रेरणा दी ।

मुख्य अतिथि के डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा – आज हमारे जामुल में दो करोड़ रूपये के लागत से विकास कार्य का लोकार्पण एवं सात करोड़ रूपये के विकास कार्यों के भूमि पूजन हो रहा है राशि की कहीं कमी नहीं है यह सब विकास कार्य हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के सहयोग से संपादित होने जा रहा है । आप सभी जनप्रतिनिधिगण प्रस्ताव बताइये जिससे और तेजी से कार्य होता रहे ।

कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेज कर सम्मान किया । कार्यक्रम के अंत में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डे का जन्म दिन पर केक काटकर सभी उपस्थित जनों द्वारा बधाई दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी रमाकांत साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में – जनप्रतिनिधी गण सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधी गण रेखराम बंछोर, दीपक गुप्ता, सीमा यादव, कविता बिश्वाल, रामदुलार साहू, अहिल्या वर्मा, शांति टंडन सहित विशिष्ट जन प्रशांत गुप्ता, हेमंत देवांगन, नटवर ताम्रकार, ओम प्रकाश साहू, हरीश वर्मा, राजु खान, ध्रुव कुमार देवांगन, तुलाराम टंडन, यशवंत राजपूत, अनिता साहू, संजय शर्मा, दुर्योधन साहू, अश्वनी यादव, आकाश ठाकुर, सोनु यादव, चंद्रप्रकाश मांडले, अनवर, मीर अली, लक्ष्मी वर्मा, अनुप राय, राजेश्वरी रेड्डी, राजेश वर्मा, जितेन्द्र साहू, मनीष साहू, प्रेम सागर चतुर्वेदी, राजकुमार बाली सहित अधिकारी कर्मचारी – सचिन भागवत उप अभियंता, आशा जंघेल, हरिश साहू, मोहन वर्मा, मेघनाथ सोनी, रामु देवांगन, पुरूषोत्तम सोनी, भानु चौहान, शिवनंदन देवांगन, हीम्मत मंडावी, वेदांत वर्मा, सेन कुमार सोनवानी, बशीर खान, सहित बड़ी संख्या में आम जन मानस उपस्थित थे ।






