वैशाली नगर विधानसभा में सम्पन्न हुआ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

शेयर करें

भिलाई // वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुपेला मंडल के होटल सेंट्रल पार्क में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर की गई।

तत्पश्चात सभी अतिथियों का जिला एवं मंडल के सभी पदाधिकारियों के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी जितेंद्र वर्मा उपस्थित हुए।विशेष अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जी उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी की।आज के कार्यक्रम की प्रस्तावना कार्यक्रम संयोजक विजय जायसवाल ने किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल एवं सुषमा जेठानी के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यवक्ता जितेंद्र वर्मा जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विचार भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा में निहित है। देश ने तकनीक,रक्षा स्टार्टअप और वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनेगा।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मनिर्भर भारत अभियान को घर घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है आत्मनिर्भर भारत हमारे देश का भविष्य है आत्मनिर्भर भारत हमारे देश की प्रगति तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों को पहचानकर उन्हें मज़बूत करें। यही संदेश हमें लोकल फ़ॉर वोकल अभियान देता है। इसका सरल अर्थ है स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ और उनके बारे में दूसरों को भी बताकर उन्हें प्रोत्साहित करें। कोविड के समय कई देशों में जब हजारो लोग बिना वैक्सीन के जब अपनी जान गवां रहे थे तब हमारे भारत देश ने ऐसे कई देशो को हमारा स्वदेशी वैक्सीन भेजकर उनकी जान बचाने काम किया।उन्होंने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत 2047 हमारी सामूहिक परिकल्पना है।लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की अपील करते हुए उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधि स्वयं स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता की शुरुआत हमारी इच्छा शक्ति और स्थानीय उत्पादन अपनाने से होती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि। कोविड काल मे सारी दुनिया वैक्सीन के लिए जब एक दूसरे का मुँह ताक रहे थे,तब भारत ने तय किया कि वह स्वयं का स्वदेशी वैक्सीन तैयार करेंगे।और भारत ने यह कर दिखाया।कोविड के समय हमने देखा कि स्थानीय उद्योग,छोटे दुकानदार,कारीगर और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हुए। ऐसे में देश को फिर से मजबूत बनाने के लिए यह जरूरी है कि हम भारत में बने सामान को प्राथमिकता दें। लोकल फ़ॉर वोकल को महत्वता दे। आज के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा एवं सहप्रभारी सूरज जायसवाल के द्वारा दी गई।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह,नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलु, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्रकांता मांडले, पूनम शुक्ला, जिलामंत्री विनोद सिंह, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा,पारस जंघेल,रश्मि सिंह, भारती साहू, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सहकोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंग कुशवाहा, सहप्रभारी तिलक राज यादव,कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार सहमंत्री राजेन्द्र सिंह, मदन सेन प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, विजय सिंह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा. सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, सहप्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी, रिंकू साहू, दीप पटेल आई टी सेल संयोजक विजय चौहान सहसंयोजक सुभाष शर्मा,ज़ाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष – गोपाल साहु. दीपक भोंडेकर, शशी भगत, तरुण सिंह. मंडल महामंत्री- खूबलाल साहु, विभा बाघमार, सूर्या बघेल , ठाकुर निहाल, मोती श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, लेतेल यादव, विजय वर्मा आदि उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जशपुर जिले के बगिया स्थित निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से…

    और पढ़ें
    बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    • November 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंगरो में घुघरी नदी पर निर्मित एनीकट हाइड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का स्थलीय निरीक्षण…

    और पढ़ें