वार्डो में चल रहे राशनकार्ड शिविर में ही ओबीसी,अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य का दावा आपत्ति हेतु आवेदन कर सकते है

शेयर करें

–

दुर्गl 18 फरवरी।नगर निगम क्षेत्र सीमा क्षेत्रान्तर्गत छूटे हुए परिवार का नवीन एपीएल- बीपीएल राशनकार्ड बनवाने हेतु 18 फरवरी से 1 मार्च 22 तक समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 तक शिविर का आयोजन किया गया है।शुक्रवार दिनांक 18 फरवरी से 1 मार्च तक वार्डो में राशनकार्ड शिविर में ही ओबीसी,अन्य पिछड़ा वर्ग सर्वे कार्य का दावा आपत्ति हेतु आवेदन कर सकते है:नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में नए राशन कार्ड बनाने हेतु आठ स्थानों पर शिविर आयोजित किया गया है,उस शिविर स्थलों पर क्षेत्र के वार्डो में राशन कार्ड वंचित परिवार अपना आवेदन प्रस्तुत कर राशन कार्ड बनवा सकते है।विगत दिनों अन्य पिछड़े वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगो का सर्वेक्षण कार्य किया गया है।जिसके लिए प्रायमिक सूची का प्रकाशन कर दिनांक 10 फरवरी 22 से 24 फरवरी 22 तक दावा आपत्ति मंगवाई गई है।उक्त सूची वार्ड पार्षदों के यहाँ अथवा नगर पालिक निगम कार्यालय में सहयक राजस्व निरीक्षक योगेश सूरे से संपर्क कर सूची देख सकते है।जिस किसी को दावा आपत्ति प्रस्तुत करना हो वे ऑनलाइन / नगर पालिक निगम कार्यलय में एवं राशन कार्ड हेतु लगाए गए शिविर में प्रस्तुत कर सकते है।ताकि हितग्राहियो का सत्यापन कार्य या सर्वेक्षण कार्य किया जा सके एव भविष्य में राशन सामग्री लागू होने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके।इन वार्डो में पहुँचकर चंद्रशेखर स्कूल,तिलक स्कूल बालक शाला,महर्षि सरस्वती दयानन्द शंकर नगर,सिकोला भाठा,वार्ड कार्यालय आदित्य नगर,कातुलबोर्ड स्कूल,सिंधी धर्मशाला,यादव छात्रावास,दिगम्बर जैन मंदिर,मोहनलाल मंदिर,गंजपारा,कसारिडीह प्राथमिक शाला,विवेकानद सभागार,शासकीय प्राथमिक शाला पोटिया,शासकीय प्राथमिक शाला पुलगांव,शासकीय प्राथमिक शाला उरला में हितग्राही अपना दावा आपत्ति कर सकते है।

  • Related Posts

    शाही दशहरा-नवरात्रि समारोह को मिली राजकीय गरिमा, राज्यपाल रमेन डेका होंगे शामिल
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भिलाई के शाही दशहरा मैदान, सिविक सेंटर में आयोजित होने जा रहे भव्य शाही दशहरा एवं नवरात्रि समारोह को इस वर्ष विशेष गरिमा मिलने जा रही है।…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply