शहरी बालवाड़ी संचालित विद्यालयों की बैठक सम्पन्न

शेयर करें

दुर्ग // जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग के जिला शिक्षाधिकारी अभय जायसवाल एवं जिला समन्वयक सुरेंद्र पांडेय के मार्गदर्शन में शहरी विकासखंड स्त्रोत समन्वयक किरण चांदवानी ने शहरी क्षेत्रो में संचालित बालवाड़ी शिक्षकों एवं संबंधित संकुल के संकुल समन्वयकों की बैठक रखी। जिसमें नई शिक्षा नीति के तहत संचालित बालवाड़ी केंद्रों में व्यवस्थित काम की शुरुआत और मॉडल के रूप में निर्मित करने पर अपने विचार रखें ।

इस दौरान आहवान ट्रस्ट के जिला समन्वयक प्रदीप शर्मा ने नई शिक्षा नीति में बालवाड़ी की अवधारणा और सीखने के कौशल और सम्पूर्ण विकास के आयाम पर विस्तारपूर्वक बातचीत किया। वहीं तुषार साहू जी द्वारा बुनियादी भाषा और गणित पर डेमो प्रदर्शन कर शिक्षको के मध्य कार्यो को साझा किया। इस दौरान अभिषेक सिंह ने बालवाड़ी में समुदाय का जुड़ाव और शिक्षा में नवाचार पर बातचीत रखी।

अंत मे संकुल समन्वयक नीलू महिकवार ने शालाओं में दैनिक, सप्ताहिक एवं वार्षिक योजना बनाकर शिक्षको को कार्य निष्पादित करने विचार रखें। बैठक में 35 से अधिक शिक्षक और संकुल समन्वयको ने शामिल होकर बालवाड़ी की आगामी कार्य योजना और कार्यो पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।

  • Related Posts

    बीएसपी के हजारों आवासधारियों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के समाधान की दिशा में…

    और पढ़ें
    पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के सप्तम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
    • November 3, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि युवा आत्मविश्वास, निरंतर प्रयास और अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर जीवन में आगे बढ़ें। असफलता से घबराने के बजाय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply