नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर भाजपा करेगी बैठक

शेयर करें

दुर्ग // भारतीय जनता पार्टी आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिए युद्ध स्तर पर लगी हुई है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा द्वारा 14 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आहूत की गई है।

बैठक के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार के दायित्व का निर्धारण किया है। आगामी दिनों संपन्न होने वाले नगरीय और पंचायत दोनों चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिले, इसके लिए व्यापक स्तर पर जुटी हुई है, इसीलिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में रखा गया है।

बैठक में भाजपा एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय-प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला भाजपा पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष-महामंत्री, ननि नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद एवं वरिष्ठ नेतागण अपेक्षित हैं।

  • Related Posts

    ग्राम बेलौदी में प्राप्त हुए 501 आवेदन, मौके पर 283 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • May 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज जनपद पंचायत दुर्ग क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलौदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में किया गया। शिविर…

    और पढ़ें
    राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत
    • May 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। साथ ही 22.79 करोड़ रुपये की लागत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *