नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय किया सुनिश्चित

शेयर करें

रायपुर // राज्य शासन ने प्रदेशभर के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए 93 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस राशि की स्वीकृति से राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में काम कर रहे 9750 स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय सुनिश्चित हो गया है।

राज्य शासन ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों के लिए आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से 93 करोड़ 60 लाख रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

  • Related Posts

    नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के लिए निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी
    • September 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु आज पुनरीक्षण कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    सेवा संकल्प अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और बस्तर संभाग से रायपुर पहुंचे बाइक राइडर्स
    • September 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा एवं युवा संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय…

    और पढ़ें