योगी आदित्यनाथ इस दिन लेंगे शपथ, समारोह में पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल

शेयर करें

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन को लेकर चर्चा होने लगी है और बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ होली से पहले शपथ ले सकते हैं. होली से पहले शपथ को लेकर पार्टी आलाकमान मंथन कर रहा है और सहमति बनने के बाद तारीख की घोषणा की जाएगी.

यूपी चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद योगी के शपथ ग्रहण को लेकर बड़ी खबर आ रही है और बताया जा रहा है कि होली से पहले शपथ ग्रहण हो सकता है, क्योंकि 17 और 18 मार्च को होली है, जबकि 19 मार्च को एमएलसी (MLC) नामांकन की आखिरी तारीख है. सूत्रों के अनुसार, अगर सहमति बनी तो सीएम योगी 15 मार्च यानी मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के भव्‍य होने की संभावना जताई जा रही है. समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत कर सकते हैं. साथ कई अन्‍य केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्‍गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा अन्य बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी समारोह में आ सकते हैं.

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में निर्वाचन आयोग ने देर रात 403 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए, जिनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. चुनाव में बीजेपी ने 255 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि अपना दल को 12 और निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं. वहीं, राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है. सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है. चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 32.06 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं.

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply