ट्रक ड्रायवरों की हड़ताल से निपटने आवश्यक पहल करने के दिए निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सभी एस.डी.एम., खाद्य विभाग, परिवहन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंनेे कहा कि जिले में अति आवश्यक वस्तु की आपूर्ति जैसे पेट्रोल, डीजल, दवाई, घरेलु एलपीजी आदि की किसी प्रकार की कमी नहीं होना चाहिए।

उन्होंने इन वस्तुओं की आपूर्ति के आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हर संभव प्रयास करने तथा आवश्यकता अनुरूप पेट्रोल, डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने निर्देशित किए। राजस्व एवं खाद्य विभाग के अमले को अबाधित परिवहन हेतु सभी टोल नाकों और चौकियों में आवश्यक व्यवस्था करने कहा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आर.जी. गर्ग ने कहा कि कानून व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं की जाएगी अति आवश्यक वस्तु की आपूर्ति के लिए आर.टी.ओ. के अधिकारी की मदद से लाऊडस्पीकर के माध्यम से ट्रक चालक को हिदायत दी जाएगी।

ट्रक ड्रायवरों को समझाईश देते हुए बताया जाए कि यह कानून हिट एंड रन कानून में सख्ती लाने से देश में यातायात व्यवस्था शुलभ होगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाने में यह कानून अति आवश्यक पहल है। बैठक में सभी विकासखंड के अधिकारी व खाद्य विभाग के अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी आदि शामिल थे।

  • Related Posts

    राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग पूरे देश के लिए रोल मॉडल, हॉकी देश का गौरव : केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply